अपील
आप प्रदेश की वर्तमान सामाजिक एवं आर्थिक दशा देख रहे हैं! प्रदेश में ग़रीबी, भुखमरी, बीमारी, बेरोज़गारी
तथा भ्रष्टाचार जैसी अनेक समस्याएँ मुंह बाए खड़ी हैं! समाज का एक बड़ा तबक़ा
आज भी ज़िन्दगी बसर करने के लिए ज़रूरी बुनयादी सुविधाओं से वंचित है! आज भी
प्रदेश में सामाजिक एवं आर्थिक विषमता एवं असामनता साफ़ तौर पर नज़र आता है!
हर व्यक्ति शांति एवं सुख का अभिलाषी है और इस लक्ष्य को पाने के लिए बड़े
बदलाव की ज़रुरत है!
इसी
बदलाव एवं लोगों को उसका अधिकार दिलाने के लिए ही तो सामाजिक संगठनें दिन
और रात एक कर के काम कर रही हैं! यह सामाजिक संगठन ही तो है, जिसने सरकार
से लड़कर आपको सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार तथा खाद्य सुरक्षा जैसे अनेक लाभ पहुंचाए! सामाजिक संगठनों को भी तो आप जैसे उर्जावान लोग ही चलाते हैं!
